माहेश्वरी समाज सूरत एवम् माहेश्वरी नवयुवक मंडल सूरत द्वारा आयोजित “होली स्नेहमिलन 2025” के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राज्य सरकार द्वारा राज्यस्तरीय स्कूल फी रिवीजन कमिटी में मेरी नियुक्ति के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज के करीब 10,000 से अधिक परिवारजनों की गौरवपूर्ण उपस्थिति में मुझे सम्मानित करने पर माहेश्वरी समाज सूरत, माहेश्वरी नवयुवक मंडल सूरत का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। इस कार्यक्रम में कमिश्नर सूरत IPS श्री अनुपमसिंह जी गहलोत, सूरत कॉरपोरेशन के कॉर्पोरेटर श्रीमती रश्मि गिरधरजी साबु, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रामप्रकाश जी झंवर, सूरत जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्षश्री पवनजी बजाज, सचिव अतिनजी बाहेती, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष कमलजी भूतडा, माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसादजी गग्गड़, सचिव मालचंदजी चंडक, दीपकजी काबरा, विष्णु जी राठी, कृष्ण जी राठी सहित समाज के गणमान्य पदाधिकारियों, वरिष्ठ परिवारजनों की प्रेरक उपस्थिती रही। इस कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए सूरत माहेश्वरी समाज और नवयुवक मंडल के सभी साथियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
नरेश धनराज केला
कन्वीनर, गुजरात प्रदेश भाजपा चार्टर्ड एकाउंटेंट सेल
डायरेक्टर, दी स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ली.



